Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Aug, 2017 03:58 PM
धान की सीधी बिजाई को लाभदायक साबित करने के लिए कृषि विभाग और आत्मा स्कीम फिरोजपुर की तरफ से गांव रत्ता खेड़ा में धान की सीधी
फिरोजपुर (शर्मा): धान की सीधी बिजाई को लाभदायक साबित करने के लिए कृषि विभाग और आत्मा स्कीम फिरोजपुर की तरफ से गांव रत्ता खेड़ा में धान की सीधी बिजाई के खेत का निरीक्षण किया गया। इस दौरान किसान रविन्द्र सिंह संधू ने बताया कि उन्होंने कुल 45 एकड़ क्षेत्रफल में धान की सीधी बिजाई की है। दूसरे धान की अपेक्षा इससे लेबर की बचत और पानी की 50 फीसदी बचत होती है।
डा. मुख्त्यार सिंह ए.डी.ओ. ने बताया कि धान की सीधी बिजाई करने से धान पर बीमारी का हमला कम होता है और धान की सीधी बिजाई में घास पातों की रोकथाम के लिए दवा का प्रयोग किया गया है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने धान का निरीक्षण किया तो उन्होंने देखा कि दूसरे धान के मुकाबले सीधी बिजाई वाले धान का अधिक झाड़ आने की उम्मीद है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि किसानों को अधिक से अधिक धान की सीधी बिजाई करनी चाहिए और सीधी बिजाई वाले धान के लिए पानी की कम जरूरत होती है और धान पर बीमारियों का हमला भी कम होता है। उन्होंने किसानों से धान की अधिक से अधिक सीधी बिजाई करने की अपील की।