Edited By Updated: 10 Dec, 2016 07:04 PM
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसो. के वर्ष 2016-2017 के लिए पवन धूपर को प्रधान निर्वाचित किया गया है। जालंधर के..
जालंधर: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसो. के वर्ष 2016-2017 के लिए पवन धूपर को प्रधान निर्वाचित किया गया है। जालंधर के पंजाब प्रेस क्लब में (एमा) के महासचिव व चुनाव अधिकारी नरेन्द्र नन्दन की देखरेख में सम्पन्न हुए इलेक्शन में पवन को प्रधान चुना गया। नन्दन ने बताया कि (एमा) के छठे प्रधान के लिए पवन धूपर और सुनील महेन्द्रू का नामांकन आया था। सुनील महेन्द्रू ने पवन के हक में अपना नामांकन वापिस ले लिया, जिसके बाद पवन धूपर को सर्वसमिति से प्रधान चुन लिया गया।
प्रधान चुने जाने के बाद पवन धूपर ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मियों को फील्ड में आने वाली परेशानियों को दूर करेंगे। उन्होंने कहा कि (एमा) का विस्तार भी किया जाएगा। इस अवसर पर सर्व सुनील रुद्रा, निखिल शर्मा, परमजीत रंगपुरी, नरेश भारद्वाज, संदीप कौल, मनीष, विनय पाल जेड, सुनील महेन्द्रू व अन्य मौजूद थे।