Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Oct, 2017 09:30 AM
दीपावली के त्यौहार पर मौसम का मिजाज ठंडा हो जाता है लेकिन इस बार मौसम का मिजाज अभी भी गर्म है। पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी
लुधियाना(सलूजा): दीपावली के त्यौहार पर मौसम का मिजाज ठंडा हो जाता है लेकिन इस बार मौसम का मिजाज अभी भी गर्म है। पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी के मौसम माहिरों का कहना है कि इस बार समूचे देश वासी ए.सी. व पंखों के बीच ही दीपावली मना सकते हैं। क्योंकि फिलहाल न तो मौसम में कोई विशेष बदलाव आने और न ही कोई भारी बारिश होने की संभावना है।
बढ़ता प्रदूषण प्रमुख वजह
मौसम वैज्ञानिक अक्तूबर महीने तक भी गर्मी पडऩे की प्रमुख वजह दिन-प्रतिदिन तेजी से बढ़ रहे प्रदूषण को ही प्रमुख कारणों में से एक मान रहे हैं। उनका यह भी कहना है कि विश्व स्तर पर ग्लोबल वार्मिंग ने तो वातावरण का बैलेंस बिगाड़ कर रख दिया है। अंधाधुंध वृक्षों की कटाई ने भी वातावरण को बुरी तरह प्रभावित किया है। सुरक्षित वातावरण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने होंगे और वाहनों की बढ़ रही संख्या पर लगाम लगानी होगी। यदि इसी तेजी से वातावरण बिगड़ता चला गया तो फिर न तो मानव व न ही पशु जाति सुरक्षित रह पाएगी।
महानगर का तापमान
पी.ए.यू. के मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान महानगर का अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 21.6 डिग्री सैल्सियस रहा। सुबह के समय हवा में नमी की मात्रा 91 व शाम को 40 फीसदी रही। आने वाले 24 घंटों में मौसम का मिजाज शुष्क रहेगा।