Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Sep, 2017 08:50 AM
गांव ढिल्लवां में 2 धड़ों में 2 गुटों में लाठियां चलीं। इस विवाद में जख्मी नौजवान जगजीत सिंह पुत्र हरदेव सिंह के साथ आए भारतीय किसान यूनियन के इकाई सचिव हरबंस सिंह, लखविन्द्र सिंह, दर्शन सिंह, लछमण सिंह, बिक्कर सिंह, उजागर सिंह..........
तपा मंडी (मारकंडा): गांव ढिल्लवां में 2 धड़ों में 2 गुटों में लाठियां चलीं। इस विवाद में जख्मी नौजवान जगजीत सिंह पुत्र हरदेव सिंह के साथ आए भारतीय किसान यूनियन के इकाई सचिव हरबंस सिंह, लखविन्द्र सिंह, दर्शन सिंह, लछमण सिंह, बिक्कर सिंह, उजागर सिंह, हरचरन सिंह, सेवक सिंह और साथियों ने बताया कि कई दिनों से गांव के कुछ व्यक्ति उनके लड़के को जान से मारने की धमकी दे रहे थे और पहले भी उसके साथ मारपीट कर दी परन्तु दूसरे पक्ष (वेहड़े वाली) पर कोई कानूनी कार्रवाई न होने के कारण उनके हौसले ओर बुलंद हो गए जिन्होंने आज फिर लाठियों से उनके लड़के पर हमला कर दिया जबकि वह अपने कपड़े सिलाने के लिए दर्जी की दुकान पर जा रहा था।
उधर थाना तपा में दूसरी पक्ष के जोगिन्द्र सिंह बराड़ ने बताया कि उक्त लड़का वेहड़े में आकर नाजायज काम करता था जिसका वेहड़े वाले लोग विरोध करते थे परन्तु उक्त लड़का वहां विरोध करने वाले लोगों को मारता-पीटता था जिससे तंग आकर वे लोग थाना तपा की तरफ जा रहे थे तो दूसरे पक्ष के लड़के ने अपने 6-7 अन्य साथियों को साथ ले कर उन्हें रास्ते में घेर लिया जिस कारण दोनों पक्षों में लाठियां चलीं।
उन्होंने यह भी बताया कि दूसरे पक्ष ने अंधाधुंध लाठियां बरसाईं जिससे उनके साथ जा रही एक गर्भवती महिला को भी चोटें लगीं। थाना तपा के प्रमुख रछपाल सिंह ने कहा कुछ व्यक्ति थाने में बिठा लिए गए हैं। सहायक थानेदार गुरसेवक सिंह को जांच करने के लिए कहा गया है व जांच के उपरांत आरोपी पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।