Edited By Updated: 03 Jan, 2017 12:47 PM
पंजाब के उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल द्वारा अपनी जलालाबाद सीट के ऐलान में देरी पर दिया गया तर्क बिल्कुल तर्कवहीन है
चंडीगढ़: पंजाब के उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल द्वारा अपनी जलालाबाद सीट के ऐलान में देरी पर दिया गया तर्क बिल्कुल तर्कवहीन है क्योंकि वह कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरेंद्र सिंह के साथ समझौता कर अपनी सीट को सुरक्षित करना चाहते हैं।
‘आप’ पंजाब कन्वीनर गुरप्रीत सिंह वड़ैच ने कहा कि सुखबीर बादल ने कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरेंद्र सिंह से गुप्त मीटिंग कर मांग की है कि कांग्रेस की तरफ से उनके खिलाफ चुनाव मैदान में उतारे गए शेर सिंह घुबाया के बेटे दविंद्र सिंह घुबाया को वहां से बदला जाए। आप नेताओं ने कहा कि पता चला है कि सुखबीर बादल दविंद्र घुबाया को जलालाबाद से फाजिल्का शिफ्ट करवाना चाहते हैं।