धनौला अंडरब्रिज बनाने के लिए DC ने गेंद फैंकी रेलवे विभाग के पाले में

Edited By Updated: 22 May, 2017 08:34 AM

demand for making under bridge

शहर वासी गत 15 वर्षों से धनौला अंडरब्रिज बनाने की मांग कर रहे थे। कई बार राजनीतिज्ञों ने इसको बनाने के दावे किए परंतु यह राजनीति की भेंट चढ़ गया।

बरनाला (विवेक सिंधवानी, गोयल): शहर वासी गत 15 वर्षों से धनौला अंडरब्रिज बनाने की मांग कर रहे थे। कई बार राजनीतिज्ञों ने इसको बनाने के दावे किए परंतु यह राजनीति की भेंट चढ़ गया। अंत में 22 जनवरी, 2016 को पद्मश्री राजिन्दर गुप्ता के प्रयत्नों से पंजाब के उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने इस अंडरब्रिज को बनाने के लिए नींव पत्थर रखा व रेलवे विभाग से मंजूरी मिलने के बाद  ठेकेदार ने काम शुरु कर दिया। इस दौरान दिसम्बर 2016 में चुनाव आचार संहिता लग गई तो उस समय के तत्कालीन डिप्टी कमिश्रर अमरप्रताप सिंह ने धनौला अंडरब्रिज के  कार्य पर रोक लगा दी। चुनाव आचार संहिता भी हट गई परंतु धनौला अंडरब्रिज का कार्य शुरू नहीं हुआ जिस कारण शहर वासियों में कई प्रकार की चर्चाएं शुरू हो गईं कि कहीं इस बार भी धनौला अंडरब्रिज का कार्य राजनीति की भेंट तो नहीं चढ़ गया। 

धनौला अंडरब्रिज का कार्य होगा जल्द शुरू : केवल ढिल्लों
जब इस संबंधी पंजाब कांग्रेस के उपाध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि धनौला अंडरब्रिज का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। डी.सी. बरनाला ने इसको बनाने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। उनके द्वारा शहर का विकास करवाने में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। शहर का विकास करवाने के लिए कांग्रेस सरकार वचनबद्ध है।  

गेहूं का सीजन होने के कारण डी.सी. ने कार्य शुरू करने पर लगाई थी रोक 
चुनाव आचार संहिता समाप्त होने पर अप्रैल 2017 में मौजूदा डिप्टी कमिश्रर घनश्याम थोरी ने धनौला अंडरब्रिज बनाने का कार्य यह कहकर रोक दिया था कि गेहूं का सीजन शुरू हो चुका है। गेहूं की ढुलाई के कारण यह कार्य अभी शुरू नहीं किया जा सकता जिस कारण धनौला अंडरब्रिज का कार्य फिर से पैंडिंग है। धनौला रेलवे फाटक ज्यादातर समय बंद ही रहता है। इस फाटक के नजदीक पलेटी भी पड़ती है जहां स्पैशल लगती है। इस फाटक का रिमोट कंट्रोल रेलवे स्टेशन मास्टर के पास है। वहीं यह फाटक रेलवे स्टेशन के नजदीक होने के कारण ज्यादा समय बंद ही रहता है। लोगों को आधा-आधा घंटा फाटक खुलने का इंतजार करना पड़ता है। इस फाटक के नजदीक मेन बाजार है। वाहनों की लंबी लाइनें लगने के कारण ट्रैफिक जाम हो जाता है। स्कूली बच्चों को भी भीषण गर्मी में फाटक खुलने का इंतजार करना पड़ता है जिस कारण धनौला अंडरब्रिज के बनने का शहर वासियों को बड़ी बेसब्री से इंतजार  हैं।

डी.सी. ने नार्दर्न रेलवे भटिंडा को पत्र लिखकर कार्य शुरू करने के लिए दी हरी झंडी 
डिप्टी कमिश्रर बरनाला ने 12 मई, 2017 को पत्र नंबर 5656 डिवीजन इंजीनियर नार्दर्न रेलवे भटिंडा को लिखा। इस पत्र में धनौला अंडरब्रिज का कार्य शुरू करने की हरी झंडी दी गई व कहा गया कि गेहूं का सीजन पूरा हो चुका है। अंडरब्रिज बनाने के लिए अब कोई दिक्कत नहीं व 30 सितम्बर तक अंडरब्रिज बनाने का कार्य पूरा किया जाए। डी.सी. बरनाला ने यह पत्र भेजकर धनौला अंडरब्रिज की गेंद रेलवे विभाग के पाले में फैंक दी है। अब देखना यह होगा कि रेलवे विभाग धनौला अंडरब्रिज का कार्य कब शुरू करवाता है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!