शादी की 100 वीं वर्षगांठ मना,बुजुर्ग दंपति ने दुनिया को कहा अलविदा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Mar, 2018 04:05 PM

couple died after celebrating 100 marriage anniversary

गांव हररंगपुरा में कुछ दिन पहले शादी की 100 वीं वर्षगांठ मनाने वाले बुजुर्ग दंपति ने इस दुनिया को इकठ्ठा ही अलविदा कह दिया है।

 बठिंडा:गांव हररंगपुरा में कुछ दिन पहले शादी की 100 वीं वर्षगांठ मनाने वाले बुजुर्ग दंपति ने इस दुनिया को इकठ्ठे ही अलविदा कह दिया है।


वर्षगांठ मनाने के कुछ दिन बाद ही 120 वर्षीय बुजुर्ग बाबा भगवान सिंह की मौत हो गई थी। उनकी मौत से 48 घंटे बाद ही उनकी 122 वर्षीय पत्नी धन्न कौर भी दुनिया को अलविदा कह गई। उक्त दंपति  ने विवाह के100 साल इकट्ठे गुजारे थे, जोकि एक विश्व रिकार्ड है। वह अक्सर कह देते थे कि दुनिया में साथ तो नहीं आए थे, परन्तु जाएंगे एक साथ।  जैसा उन्होंने कहा था वैसा ही हुआ ।  भगवान सिंह की मौत के 48 घंटे के बाद बुजुर्ग माता ने भी दम तोड़ दिया।



इस दंपति की पांच पीढ़ीयां आज अस्तित्व में हैं। बुजुर्ग दंपति के परिवार में कुल 143 सदस्य हैं। इनमें सबसे बड़ी लड़की गुरनाम कौर 90 साल की है, जिसके पड़पोतों की उम्र 2 साल है। उक्त दंपति 3 दिन पहले तक पूरी तरह स्वस्थ्य था। उन्होंने अपनी लम्बी आयु का राज सादे खानपान को बताया था। भगवान सिंह की 5 मार्च को अचानक मौत हो गई। जबकि आज 7 मार्च को धन्न कौर ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। आज दोपहर उनका अंतिम संस्कार बहुत धूमधाम के साथ किया गया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!