हार के बाद पहली बार पंजाब दौरे पर अाए केजरीवाल का विरोध,कांग्रेस ने दिखाई काली झंडियां

Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 May, 2017 04:39 PM

congress worker protest to kejrwal in amritsar

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अमृतसर पहुंचने पर कांग्रेस ने काली झंड़िया दिखा प्रदर्शन किया।

अमृतसरः  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अमृतसर पहुंचने पर कांग्रेस ने काली झंड़िया दिखा प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने केजरीवाल के विरोध में नारेबाजी भी की। कांग्रेस कार्यकर्ताअों ने उनकी कार काे रोकने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें हटा दिया। इस दौरान पुलिस ने हल्‍का बल प्रयोग भी किया। 

गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद राज्‍य संगठन में परिवर्तन के बाद केजरीवाल का यह दौरा काफी महत्‍वपूर्ण समझा जा रहा है। पिछले दिनों दिल्ली में बैठक कर पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में परिवर्तन किया था। गुरप्रीत सिंह घुग्गी को कन्वीनर के पद से हटाकर भगवंत मान को पंजाब का प्रधान बनाया था। अमन अरोड़ा को उप प्रधान बनाकर उन्हें संगठन विस्तार की जिम्मेवारी सौंपी थी।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!