Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Nov, 2017 12:50 PM
गांव जग्गा राम तीर्थ में एक किसान ने कर्ज के बोझ के चलते अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक किसान पर लाखों रुपए कर्ज था। जानकारी के अनुसार मृतक किसान गगनदीप सिंह (25) 5 एकड़ जमीन का मालिक था, जो खेती कर अपना गुजारा करता था। मृतक के भाई जसविंद्र सिंह...
तलवंडी साबो(मुनीश): गांव जग्गा राम तीर्थ में एक किसान ने कर्ज के बोझ के चलते अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक किसान पर लाखों रुपए कर्ज था। जानकारी के अनुसार मृतक किसान गगनदीप सिंह (25) 5 एकड़ जमीन का मालिक था, जो खेती कर अपना गुजारा करता था। मृतक के भाई जसविंद्र सिंह ने बताया कि उसने कुछ समय पहले ट्रैक्टर लिया था और विवाह भी किया था।
इसके अलावा काफी समय से फसल भी अच्छी नहीं हो रही थी, जिस कारण कर्ज लगातार बढ़ता गया। इसी परेशानी के चलते गगनदीप सिंह ने खेतों में जाकर जहरीली वस्तु निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतक किसान अपने पीछे पत्नी व एक वर्षीय बच्चा छोड़ गया है। तलवंडी साबो पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु शहीद बाबा दीप सिंह सिविल अस्पताल तलवंडी साबो में भेज दिया है।