Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Jun, 2017 11:29 AM
सावन-भादों के बरसाती सीजन में मक्खी-मच्छरों आदि के जरिए फैलने वाली बीमारियों से बचाव और मरीजों के स्वास्थ्य को लेकर हलका
फिरोजपुर (मनदीप): सावन-भादों के बरसाती सीजन में मक्खी-मच्छरों आदि के जरिए फैलने वाली बीमारियों से बचाव और मरीजों के स्वास्थ्य को लेकर हलका विधायक शहरी परमिन्द्र सिंह पिंकी ने सिविल अस्पताल की सफाई करवाई। साथ ही उन्होंने खुद भी सिविल अस्पताल के अलग-अलग वार्डों की सफाई की। इस दौरान उनके साथ प्रदीप अग्रवाल एस.एम.ओ. सहित बड़ी संख्या में सिविल अस्पताल का स्टाफ भी उपस्थित था।
विधायक पिंकी ने सिविल अस्पताल के स्टाफ को कहा कि वह अस्पताल की सफाई, मरीजों के स्वास्थ्य और अस्पताल के आसपास की सफाई आदि का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि फिरोजपुर में जल्द ही पी.जी.आई. सैटेलाइट का निर्माण शुरू हो जाएगा जिसके लिए जगह का काम मुकम्मल हो चुका है। उन्होंने कहा कि फिरोजपुर शहर में 26 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू हो चुका है जिससे लोगों को पीने वाला साफ पानी घरों तक पहुंचाया जाएगा। इसी तरह 6 नए ट्यूबवैल भी लगाए जाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने सिविल अस्पताल में डाक्टरों से मरीजों के स्वास्थ्य संबंधी भी जानकारी ली और मरीजों का हालचाल पूछा। इस मौके पर गुलशन मोंगा एडवोकेट, हरजिन्द्र सिंह, बलवीर सिंह बाठ, सुखविन्द्र सिंह अटारी, अशोक गुप्ता, बब्बू प्रधान, सुखजिन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।