Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Aug, 2017 11:29 AM
ताजपुर रोड स्थित केंद्रीय जेल में एक हवालाती को 5-6 अन्य बंदियों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
लुधियाना (स्याल): ताजपुर रोड स्थित केंद्रीय जेल में एक हवालाती को 5-6 अन्य बंदियों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
जेल की सतलुज ब्लाक की बैरक नं. 5 में एक बंदी की दूसरे बंदी से किसी बात पर तकरार हो गई। जब हवालाती अमरेंद्र सिंह ने दोनों बंदियों को शांत करने का प्रयास किया तो 5-6 बंदी अमरेंद्र सिंह से भिड़ गए और उसके सिर पर चोट लगने से खून बहने लगा। घायल को तुरंत जेल अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल भेज दिया। सिविल अस्पताल डाक्टर के अनुसार घायल हवालाती अमरेंद्र सिंह के सिर पर टांके लगे हैं लेकिन उसे वापस जेल भेज दिया गया है। उधर, जेल अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।