Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Oct, 2017 09:24 AM
सिविल अस्पताल में आज 15 वर्षीय लड़की संगीता की मौत पर उसके परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मृतक के पिता शेष नारायण तथा मां नामकली ने आरोप लगाया कि उनकी लड़की के पेट में दर्द था इसलिए वह पहले उसे साहनेवाल सिविल अस्पताल लेकर गए, जहां से उन्हें सिविल...
लुधियाना(सहगल): सिविल अस्पताल में आज 15 वर्षीय लड़की संगीता की मौत पर उसके परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मृतक के पिता शेष नारायण तथा मां नामकली ने आरोप लगाया कि उनकी लड़की के पेट में दर्द था इसलिए वह पहले उसे साहनेवाल सिविल अस्पताल लेकर गए, जहां से उन्हें सिविल अस्पताल लुधियाना रैफर कर दिया गया।
वह सुबह 9 बजे अस्पताल पहुंचे परंतु उनकी बेटी की गंभीर हालत के अनुरूप किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया। वहीं उसके टैस्टों की रिपोर्ट, जो 2 बजे तक आने की बात कही गई थी, उसकी मृत्यु के समय 4 बजे तक भी तैयार नहीं हो सकती। पीड़ित परिवार जुगियाना का रहने वाला है। उसके एक अन्य परिजन फूलचंद का कहना था कि जब मरीज आखिरी सांसें ले रही थी तो उसे पटियाला ले जाने को कहा गया। दूसरी ओर अस्पताल के एस.एम.ओ. डा. कुलविंद्र सिंह ने कहा कि मरीज की हालत काफी गंभीर थी। अस्पताल आने पर उसका उपचार शुरू कर दिया गया था। उसे पिछले 5 दिन से पेट दर्द की तकलीफ थी। उसका उपचार यहां संभव नहीं था, इसलिए उसे पटियाला मैडीकल कालेज रैफर किया गया था।