Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Aug, 2017 12:46 PM
पंजाब में नशों विरुद्ध चल रही मुहिम तहत आज मोगा पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी कोट ईसे खां मंडल अध्यक्ष सुशील अरोड़ा सहित 2 व्यक्तियों को नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। एंटी नार्कोटिक ड्रग सैल मोगा के इंचार्ज लखविंदर सिंह, सहायक थानेदार बलविंदर...
मोगा (आजाद): पंजाब में नशों विरुद्ध चल रही मुहिम तहत आज मोगा पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी कोट ईसे खां मंडल अध्यक्ष सुशील अरोड़ा सहित 2 व्यक्तियों को नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। एंटी नार्कोटिक ड्रग सैल मोगा के इंचार्ज लखविंदर सिंह, सहायक थानेदार बलविंदर सिंह तथा सहायक थानेदार भलविंदर सिंह ने पुलिस पार्टी सहित लंडेके गांव के नजदीक नाकाबंदी की हुई थी।
इसी दौरान पुलिस ने एक लाल रंग की प्लेट लगी हुई गाड़ी को रोका जिसमें भाजपा का मंडल अध्यक्ष सुशील अरोड़ा बैठा था जबकि उसका ड्राइवर दविंदर सिंह गाड़ी चला रहा था। जब पुलिस ने शक के आधार पर उक्त गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से 1800 नशीली गोलियां बरामद हुईं। इस संबंधी पुलिस ने थाना मैहना में भाजपा मंडल अध्यक्ष तथा गाड़ी के चालक दविंदर सिंह के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट तहत मामला दर्ज कर लिया है। उक्त दोनों कथित आरोपियों को आज मैडीकल जांच के बाद माननीय अदालत में पेश किया गया जहां से अदालत ने दोनों को ज्यूडीशियल हिरासत में भेज दिया है।