Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Oct, 2017 12:37 PM
एस.एस.पी. सुरजीत सिंह के आदेश पर पी.ओ. विंग द्वारा भगौड़ों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पी.ओ. विंग ने भगौड़ों को गिरफ्तार किया है।
जगराओं(भंडारी) : एस.एस.पी. सुरजीत सिंह के आदेश पर पी.ओ. विंग द्वारा भगौड़ों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पी.ओ. विंग ने भगौड़ों को गिरफ्तार किया है।
पी.ओ. विंग के इंचार्ज ए.एस.आई. जसपाल सिंह चोपड़ा ने बताया कि थाना दाखा में एक भगौड़े राम दास भोरा साहिब (थाना सुधार) के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज था तथा वांछित भगौड़े को हैड-कांस्टेबलों कर्मवीर सिंह, बलविंद्र पाल, तोता सिंह तथा सिपाही हरदीप सिंह ने पुल नहर तुगल से गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ करके अदालत में पेश किया जाएगा।