अकाली-भाजपा सरकार हर फ्रंट पर फेल साबित हुई : करीमपुरी

Edited By Updated: 14 Nov, 2016 10:05 AM

avtar singh karimpuri

बहुजन समाज पार्टी की ओर से कस्बा अपरा में विशाल रैली का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व राज्यसभा सांसद, पंजाब-चंडीगढ़ इंचार्ज एडवोकेट अवतार सिंह करीमपुरी

जालंधर(महेश): बहुजन समाज पार्टी की ओर से कस्बा अपरा में विशाल रैली का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व राज्यसभा सांसद, पंजाब-चंडीगढ़ इंचार्ज एडवोकेट अवतार सिंह करीमपुरी, प्रदेश इंचार्ज डा. मेघराज सिंह, प्रकाश भारती व प्रदेश प्रधान रशपाल राजू बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। रैली के दौरान हलके भर से बड़ी गिनती में लोग पहुंचे। 

सत्ता प्राप्त करो रैली के दौरान विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए अवतार सिंह करीमपुरी ने कहा कि अकाली-भाजपा के शासन में पंजाब में सरेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच हो रहा है। प्रदेश में आए दिन धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी हो रही है। प्रदेश सरकार से न तो बेअदबी की घटनाएं रुक रही हैं और न ही पंजाब का विकास हो पाया है। प्रदेश भर में आए दिन महिलाओं पर हमले हो रहे हैं और जानबूझकर अलग-अलग मामलों में दलितों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की अकाली-भाजपा सरकार हर फ्रंट पर फेल हो चुकी है। प्रदेश की जवानी को जान-बूझकर नशेड़ी बनाया जा रहा है।


इस कारण खुशहाल पंजाब की स्थिति आज जंगल राज वाली बन चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि बहुजन समाज पार्टी का एकमात्र मकसद हर वर्ग को साथ लेकर ड्रग माफिया, रेत माफिया व सरकारी शह पर हो रही गुंडागर्दी पर नकेल कसकर हलके में अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं, उच्च स्तरीय शिक्षा के साथ-साथ हलके का सम्पूर्ण विकास करना है। करीमपुरी ने कहा कि बसपा की यह सत्ता प्राप्त करो रैली फिल्लौर से अकाली दल, कांग्रेस के अंत की शुरूआत करेगी। उन्होंने आगे कहा कि बसपा की सरकार आने पर किसानों व मजदूरों के कर्ज माफ किए जाएंगे। प्रदेश को नशामुक्त व खुशहाल बनाया जाएगा। पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप बिना किसी भेदभाव के लागू की जाएगी, एक साल में एक लाख नौजवानों को रोजगार दिया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!