Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Jun, 2017 03:29 PM
ग्रांट की कमी के कारण हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का निर्माण कार्य ठंडे बस्ते में पडऩा शुरू हो गया है। ओलिम्पियन अजीत सिंह, ओलिम्पियन गगन
फिरोजपुर (जैन): ग्रांट की कमी के कारण हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का निर्माण कार्य ठंडे बस्ते में पडऩा शुरू हो गया है। ओलिम्पियन अजीत सिंह, ओलिम्पियन गगन अजीत सिंह, गुरबाज सिंह जैसे प्रतिभावान हॉकी प्लेयर देने वाले फिरोजपुर में शहीद भगत सिंह स्टेडियम के साथ बनने वाले हॉकी स्टेडियम का निर्माण कार्य डैडलाइन पूरी होने के बावजूद पूरा नहीं हो रहा। यह एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम बनने में देरी हो रही है।
स्टेडियम में बनी हैं 5860 लोगों को बैठने के लिए सीटें
स्टेडियम में 5860 लोगों को बैठने की सीटें बनी हैं और यह राज्य का बेहतरीन मैदान होगा। यहां पर राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामैंट करवाए जा सकेंगे।
सी.एम. ने किया था शिलान्यास
14 करोड़ की लागत से बनने वाला यह स्टेडियम वर्ष 2013 में मंजूर होने के बाद सी.एम. ने इसका शिलान्यास कर ग्रांट जारी की थी। जून 2015 में इसका निर्माण कार्य शुरू करवाने के बाद 9 माह की डैडलाइन घोषित हुई थी, लेकिन अभी तक इसका काम पूरा नहीं हुआ है।