Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Dec, 2017 08:43 AM
थाना प्रमुख सर्बजीत सिंह ने बताया कि गत माह ज्वाला सिंह नगर निवासी हरचरण सिंह ने पुलिस को लिखित शिकायत दी कि उसकी नाबालिग लड़की के साथ सुल्तानपुर लोधी निवासी मनी पुत्र अमरजीत सिंह, राजीव धीर पुत्र हरीश पाल धीर अध्यक्ष अकाली दल शहरी ने दुष्कर्म कर...
सुल्तानपुर लोधी(धीर): थाना प्रमुख सर्बजीत सिंह ने बताया कि गत माह ज्वाला सिंह नगर निवासी हरचरण सिंह ने पुलिस को लिखित शिकायत दी कि उसकी नाबालिग लड़की के साथ सुल्तानपुर लोधी निवासी मनी पुत्र अमरजीत सिंह, राजीव धीर पुत्र हरीश पाल धीर अध्यक्ष अकाली दल शहरी ने दुष्कर्म कर उसको कथित तौर पर जान से मारने की धमकियां दी थीं। पुलिस ने आरोपी मनी को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा आरोपी राजीव धीर उस दिन से ही फरार था।
उन्होंने बताया कि इस केस में उस समय नया मोड़ आया जब राजीव धीर व उसके साथ अन्य कुछ व्यक्तियों ने उसी लड़की को अगवाकर जान से मारने की कोशिश की। इस संबंध में भी लड़की के चाचा रणबीर सिंह द्वारा दी शिकायत पर पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने नाबालिग लड़की की तलाश में जब छापेमारी की तो लड़की को उक्त आरोपियों द्वारा नरिंद्र कुमार उर्फ देस राज निवासी पखी मोहल्ला के घर छिपाया गया था। पुलिस ने नरिंद्र कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया था। लड़की द्वारा दोबारा मैजिस्ट्रेट के सामने दिए बयानों पर राजीव धीर को इस केस में शामिल कर लिया था।
उसकी तलाश में पुलिस काफी लंबे समय से उसके विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी भी कर चुकी थी। गत दिवस पुलिस ने किसी मुखबिर की सूचना पर राजीव धीर को गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के नजदीक रोटरी चौक से कार सहित गिरफ्तार कर लिया।एस.एच.ओ. सर्बजीत सिंह ने बताया कि अब इन दोनों मुकद्दमों में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है व बाकी आरोपियों की तलाश के लिए भी छापेमारी जारी है। राजीव धीर को स्थानीय अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है।