शादी का सामान छोड़कर लौट रही ट्रैक्टर-ट्राली पलटी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Dec, 2017 03:37 PM

accident

गांव जस्सी बागवाली में पक्का कलां लिंक सड़क पर लड़की की शादी का सामान छोड़कर वापस लौटते समय ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। उक्त हादसे में जानी नुक्सान से बचाव हो गया परन्तु ट्रैक्टर-ट्राली का काफी नुक्सान हो गया।

संगत मंडी (मनजीत): गांव जस्सी बागवाली में पक्का कलां लिंक सड़क पर लड़की की शादी का सामान छोड़कर वापस लौटते समय ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। उक्त हादसे में जानी नुक्सान से बचाव हो गया परन्तु ट्रैक्टर-ट्राली का काफी नुक्सान हो गया। 

जानकारी के अनुसार लड़की के पारिवारिक सदस्य निर्मल सिंह, संदीप सिंह, निर्मल सिंह गांव पथाराला में ट्रैक्टर-ट्राली पर दहेज का सामान छोड़कर वापस गांव आ रहे थे। जब वे उक्त स्थान पर पहुंचे तो आगे से कोई अन्य वाहन आ गया जिस कारण ट्रैक्टर चालक ने अपना वाहन एक तरफ कर लिया जो खेतों में पलट गया। ट्रैक्टर सवार उक्त तीनों व्यक्तियों ने कूदकर अपनी जान बचाई परन्तु ट्रैक्टर 2 हिस्सों में टूट गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!