Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Aug, 2017 11:28 AM
बी.एस.एफ. द्वारा अबोहर सैक्टर की चौकी समसके (गुरूहरसहाए) की 2 बटालियन ने खेतों में 10 पैकेट हैरोइन पकड़ने में सफलता हासिल की है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीब 50 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
जलालाबाद, (सेतिया): सीमा सुरक्षा बल की बटालियन 02 के अधिकारियों व जवानों ने आज सीमा निगरान चौकी समसके के क्षेत्र से करीब 10.740 किलोग्राम हैरोइन के 10 पैकेट बरामद किए हैं। पकड़ी गई हैरोइन का मूल्य अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 54 करोड़ रुपए है।
सीमा सुरक्षा बल अबोहर रेंज के डी.आई.जी. मधुसूदन शर्मा ने बताया कि आज प्रात: 4 बजे सीमा निरीक्षण चौकी समसके पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों व जवानों ने संदिग्ध आवाज सुनी, परन्तु खराब मौसम के चलते कुछ पता नहीं चल सका। इस दौरान सभी जवान सतर्क हो गए तथा संदिग्धों को चेतावनी दी परन्तु खराब मौसम तथा अंधेरे का लाभ उठाते हुए संदिग्ध बचकर निकलने में सफल रहे। कुछ समय बाद सीमा पर कांटेदार तार के निकट जब तलाशी अभियान चलाया तो वहां पर हैरोइन के 10 पैकेट मिले। इस अवसर पर सैक्टर कमांडैंट महिन्द्र सहारण भी उपस्थित थे।