Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Oct, 2017 03:28 PM
पुलिस ने विभिन्न जगहों से 55 ग्राम हैरोइन सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सिविल लाइन पुलिस के सहायक
भटिंडा(विजय): पुलिस ने विभिन्न जगहों से 55 ग्राम हैरोइन सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सिविल लाइन पुलिस के सहायक थानेदार परमिंद्र सिंह ने सूचना के आधार पर 60 फुट रोड के नजदीक नाकाबंदी की हुई थी।
इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर 3 लोगों रोहित कुमार, सुरिंद्र सिंह व गुरप्रीत सिंह निवासी भटिंडा को रोका। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों से 30 ग्राम हैरोइन बरामद की। एक अन्य मामले में सिटी रामपुरा के एस.आई. बिक्कर सिंह ने मंडी रामपुरा से गगनदीप शर्मा व मंगलदीप सिंह निवासी अमृतसर को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 25.70 ग्राम हैरोइन बरामद की। पुलिस ने उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में मामले दर्ज कर लिए हैं।