Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Dec, 2017 08:16 AM
कपूरथला व आस-पास क्षेत्रों में हुई 2 सड़क दुर्घटनाओं में 3 व्यक्तियों के घायल होने का समाचार मिला है। घायलों को उपचार हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवा दिया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार सिविल अस्पताल के एमरजैंसी वार्ड में उपचाराधीन संजय...
कपूरथला (मल्होत्रा): कपूरथला व आस-पास क्षेत्रों में हुई 2 सड़क दुर्घटनाओं में 3 व्यक्तियों के घायल होने का समाचार मिला है। घायलों को उपचार हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवा दिया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार सिविल अस्पताल के एमरजैंसी वार्ड में उपचाराधीन संजय पुत्र ज्ञान चंद निवासी शेखूपुर ने बताया कि वह लवप्रीत पुत्र धीरा निवासी शेखूपुर के साथ मोटरसाइकिल से सामान लेने के लिए कपूरथला की तरफ जा रहा था।
सुल्तानपुर रोड पर दूसरी तरफ से आए तेज रफ्तार अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने उनके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उनका मोटरसाइकिल बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया एवं वह घायल हो गए। इसी तरह एक अन्य मामले में सिविल अस्पताल में अपना उपचार करवा रहे प्रमोद वर्मा पुत्र लड्डू प्रशाद निवासी सर्कुलर रोड ने बताया कि वह पैदल सड़क पार कर रहा था तो तेज गति में आए अज्ञात कार चालक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया।