Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jan, 2018 09:24 AM
कनाडा भेजने का झांसा देकर 30 लाख की ठगी करने वाले 5 लोगों के खिलाफ थाना सरङ्क्षहद की पुलिस ने विकास सूद की शिकायत पर मामला दर्ज करके महिला सहित 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।
फतेहगढ़ साहिब (बख्शी): कनाडा भेजने का झांसा देकर 30 लाख की ठगी करने वाले 5 लोगों के खिलाफ थाना सरङ्क्षहद की पुलिस ने विकास सूद की शिकायत पर मामला दर्ज करके महिला सहित 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरिन्दर सिंह गुरी, रणजीत सिंह और राजिन्दर कौर के रूप में हुई। सतनाम सिंह और अमनदीप सिंह फरार हैं। जिला फतेहगढ़ साहिब में पंजाब प्रीवैंशन ऑफ ह्यूमन स्मगङ्क्षलग एक्ट 2012 अधीन दर्ज होने वाला यह पहला मुकद्दमा है।
विकास सूद ने बताया कि आरोपियों ने राजिन्दर कौर के बयानों पर थाना सराभा नगर लुधियाना में उनके खिलाफ ही कथित झूठा मुकद्दमा दर्ज करवा दिया, जिस कारण उनको लंबे समय तक परेशानी भी झेलनी पड़ी। इस मामले संबंधी कथित आरोपियों ने कहा कि उन पर जो आरोप लगे हैं वे बेबुनियाद हैं।