Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Oct, 2017 03:15 PM
जिला पुलिस प्रमुख डा.नानक सिंह द्वारा नशे खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की हिदायतों पर अमल करते हुए जिले के सी.आई.ए स्टाफ ने दो व्यक्तियों को 10 ग्राम हैरोइन सहित काबू किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार सी.आई.ए स्टाफ के थानेदार सुरिन्द्र सिंह सहित...
कोटकपूरा(नरिन्द्र): जिला पुलिस प्रमुख डा.नानक सिंह द्वारा नशे खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की हिदायतों पर अमल करते हुए जिले के सी.आई.ए स्टाफ ने दो व्यक्तियों को 10 ग्राम हैरोइन सहित काबू किया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार सी.आई.ए स्टाफ के थानेदार सुरिन्द्र सिंह सहित पुलिस पार्टी गश्त दौरान कोटकपूरा, बरगाड़ी व बाजाखाना को होते हुए आ रहे थे तो इस दौरान जब पुलिस पार्टी बस स्टैंड लंभवाली पहुंची तो पुलिस को देखकर दोनों नौजवान घबराकर कमरे अंदर घुसने लगे तो पुलिस पार्टी ने उन्हें शक के आधार पर काबू कर लिया, पूछताछ करने पर उन्होंनें अपना नाम वीर सिंह व बलजिंदर सिंह दोनों वासी जैतो बताया।
पुलिस पार्टी द्वारा उन्होंने दोनों से पांच-पांच ग्राम (कुल दस ग्राम) हैरोइन बरामद हुई। इस संबंध में उक्त व्यक्तियों खिलाफ थाना बाजाखाना में एन.डी.पी.एस एक्ट अंतर्गत कार्रवाई की गई है।