गांव जंगियाना में रंजिशन की फायरिंग, 2 घायल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 May, 2017 01:45 PM

2 injure in firing

गांव जंगियाना में रंजिश के चलते देर सायं हुई फायरिंग में 2 व्यक्ति घायल हो गए जिनको सिविल अस्पताल भदौड़ लाया गया। पत्रकारों को जानकारी देते हुए कुलदीप सिंह पुत्र गुरदेव सिंह ने बताया कि शाम 5 बजे के करीब उनके पड़ोसी राज बहादुर पुत्र रेशम सिंह ने...

भदौड़ (स.ह.): गांव जंगियाना में रंजिश के चलते देर सायं हुई फायरिंग में 2 व्यक्ति घायल हो गए जिनको सिविल अस्पताल भदौड़ लाया गया। पत्रकारों को जानकारी देते हुए कुलदीप सिंह पुत्र गुरदेव सिंह ने बताया कि शाम 5 बजे के करीब उनके पड़ोसी राज बहादुर पुत्र रेशम सिंह ने उसके बड़े भाई गुरनैब सिंह (45) पर फायरिंग कर दी । इस कारण गुरनैब सिंह गंभीर रूप में घायल हो गया। उसने बताया कि राज बहादुर के परिजनों ने उसे उसके बाकी परिजनों पर भी हमला करने के लिए उकसाया।

दूसरी तरफ सिविल अस्पताल भदौड़ में उपचाराधीन अजैब सिंह (38) पुत्र नाजर सिंह ने बताया कि राज बहादुर सिंह ने अपने एक साथी के साथ उसके खेत पर आकर उस पर हमला किया और इस हमले के दौरान उसके बाएं बाजू में गोली लगी है। इस घटना का पता लगते ही भदौड़ पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी लेकिन तब तक हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। इस घटना संबंधी जब थाना प्रमुख भदौड़ के साथ संपर्क  किया गया तो उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है और बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!