Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Aug, 2017 11:24 AM
सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार बाइक ने रौंदते हुए घायल कर दिया जिसके बाद अस्पताल ले जाते वक्त उसने दम तोड़ दिया।
होशियारपुर (अश्विनी): कोटफतूही कस्बा में पुलिस चौकी के निकट एक स्विफ्ट कार की एक्टिवा से टक्कर होने के चलते एक महिला व लड़की घायल हो गई।
प्राप्त विवरण के अनुसार सुखविन्द्र कौर पत्नी सतनाम सिंह व उसकी सहेली पिंकी निवासी गांव सुन्नी एक्टिवा (नं.पी.बी.07ए.के.0864) पर जा रही थी। जब वे आटा चक्की के पास सड़क क्रॉस करने लगीं तो बहिराम की तरफ से आ रही स्विफ्ट कार (नं.पी.बी.07जैड-0618) के साथ उनकी टक्कर हो गई। टकराने से दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल में उपचार हेतु दाखिल करवाया गया। सुखविन्द्र कौर को ज्यादा चोटें लगने के कारण उसे बाद में नवांशहर के अस्पताल में रैफर कर दिया गया।