विभिन्न मामलों में नशीले पदार्थों सहित 2 गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Dec, 2017 01:29 PM

2 arrested

सी.आई.ए. स्टाफ फिरोजपुर एवं गुरुहरसहाय पुलिस ने गश्त के दौरान अलग-अलग मामलों में 2 लोगों को गिरफ्तार करके उनसे 10 ग्राम हैरोइन एवं 25 किलो लाहन बरामद की है। इस बाबत पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम एवं एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत थाना सदर जीरा...

फिरोजपुर/गुरुहरसहाय(कुमार, आवला): सी.आई.ए. स्टाफ फिरोजपुर एवं गुरुहरसहाय पुलिस ने गश्त के दौरान अलग-अलग मामलों में 2 लोगों को गिरफ्तार करके उनसे 10 ग्राम हैरोइन एवं 25 किलो लाहन बरामद की है। इस बाबत पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम एवं एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत थाना सदर जीरा व गुरुहरसहाय में मामले दर्ज किए हैं।

जानकारी के अनुसार सी.आई.ए. स्टाफ फिरोजपुर के सहायक इंस्पैक्टर सुखदर्शन कुमार ने पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान थाना जीरा के अंतर्गत पड़ते बस अड्डा गांव कचर भन्न के नजदीक से आरोपी रमनदीप सिंह उर्फ रमन व गुरबख्श सिंह को गिरफ्तार करके उनसे 5-5 ग्राम हैरोइन बरामद की है, जबकि दूसरे मामले में थाना गुरुहरसहाय के हवलदार राज सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गांव हड्डी वाला से आरोपी गुरदीप सिंह को गिरफ्तार करके उससे 25 किलो लाहन बरामद की है। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!