Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Aug, 2017 12:28 PM
थाना थर्मल की पुलिस ने 120 बोतलों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 व्यक्ति फरार हैं। जानकारी के अनुसार ए.एस.आई. बलदेव सिंह
भटिंडा (सुखविंद्र): थाना थर्मल की पुलिस ने 120 बोतलों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 व्यक्ति फरार हैं। जानकारी के अनुसार ए.एस.आई. बलदेव सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गोनियाना रोड पुल सूआ नजदीक आदर्श नगर नजदीक नाकाबंदी दौरान एक स्कॉर्पियों को रोका गया, जिसमें से 2 व्यक्ति उतर कर फरार होने में कामयाब हो गए, जबकि पुलिस ने संदीप सिंह सीपा पुत्र नरायन सिंह जंडवाला को काबू कर लिया।
तलाशी लेने पर कार में से 120 शराब की हरियाणा मार्का बरामद हुई, जबकि ड्राइवर हरदयाल सिंह निवासी रानियां हरियाणा व उसके साथी सुखदेव सिंह सोना निवासी जंडवाला फरार हो गया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।