Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Oct, 2017 12:38 PM
थाना थर्मल पुलिस ने 1 किलो अफीम सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
भटिंडा(विजय): थाना थर्मल पुलिस ने 1 किलो अफीम सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार सहायक थानेदार बलदेव सिंह ने पैनिनसुला मॉल के नजदीक नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस ने एक पिकअप जीप को शक के आधार पर रोका तो तलाशी के दौरान पुलिस को उक्त जीप से 1 किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने जीप में सवार विजय कुमार निवासी भटिंडा को गिरफ्तार कर लिया।
जांच अधिकारी ने बताया कि उक्त आरोपी बाहरी राज्यों से अफीम लाकर भटिंडा व आसपास के इलाकों में सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।