...जब दुल्हन पक्ष के लोगों ने 25 बारातियों को बनाया बंधक

Edited By Updated: 23 Feb, 2016 11:50 PM

when the procession of the bridal party of 25 made by mortgage

यहां दूल्हे के परिवार को दहेज मांगना मंहगा पड़ गया। जब कानपुर से आई एक बरात को दुल्हन पक्ष के लोगों ने उन्हें तीन दिन...

पटियाला: यहां दूल्हे के परिवार को दहेज मांगना मंहगा पड़ गया। जब कानपुर से आई एक बरात को दुल्हन पक्ष के लोगों ने उन्हें तीन दिन तक बंधक बनाए रखा। दुल्हन पक्ष के लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस को भी दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
जानकारी के अनुसार रविवार को कानपुर से यहां बरात आई थी। शादी सोमवार की रात को थी। दूल्हे का नाम करण सेठी बताया जाता है जो बैंक में नौकरी करता है की शादी यहां पावरकॉम में काम करने वाली दूल्हन से थी। बरात में करीब 25 लोग शामिल हैं। बरात यहां बारादरी गार्डन स्थित प्रभाव परवाना हॉल में ठहरी हुई है।
 
सोमवार को अचानक दोंनो पक्ष में विवाद हो गया। जिस पर दूल्हा पक्ष की ओर से दहेज की मांग की गई। विवाद बढ़ता देख दुल्हन पक्ष के लोगों ने बरात को बंधक बना लिया। रात्रि डेढ़ बजे दोनों पक्षों में लिखित समझौता हुआ कि शादी नहीं होगी और दूल्हन परिवार के नुक्सान की सारी भरपाई दूल्हा पक्ष भरेगा। 
 
दोनों पक्ष के लोग मंगलवार को भी मैरेज पैलेस के अंदर विवाद सुलझाने में लगे रहे। किसी को भी पैलेस के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था। पटियाला के लाहौरी गेट थाने की पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया है और पूरी मामले पर बातचीत जारी है। बताया जा रहा है कि तीन दिन से बंधक बने बरातियों की हालत खस्ता बताई जा रही है। 
 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!