ATM तोडने वाले गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Feb, 2018 08:38 AM

theft gang exposed

सी.आई.ए. स्टाफ पटियाला की पुलिस ने ए.टी.एम. तोडऩे, इलैक्ट्रानिक शोरूम, रैडीमेड गार्मैंट्स व जूतों के शोरूम तोडऩे वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनसे 2 एल.ई.डी. व 2 मॉनीटर बरामद किए गए हैं। इस संबंधी एस.एस.पी. डा. एस. भूपति ने बताया कि...

पटियाला (बलजिन्द्र): सी.आई.ए. स्टाफ पटियाला की पुलिस ने ए.टी.एम. तोडऩे, इलैक्ट्रानिक शोरूम, रैडीमेड गार्मैंट्स व जूतों के शोरूम तोडऩे वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनसे 2 एल.ई.डी. व 2 मॉनीटर बरामद किए गए हैं। इस संबंधी एस.एस.पी. डा. एस. भूपति ने बताया कि एस.पी. (डी.) हरविंदर सिंह विर्क, डी.एस.पी. (डी.) सुखमिंदर सिंह चौहान के निर्देशों में सी.आई.ए. स्टाफ पटियाला की पुलिस ने इंचार्ज इंस. दलजीत सिंह विर्क के नेतृत्व में उक्त चोरियां करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के साथ पटियाला जिले में साल 2015 से लेकर अब तक की चोरी के 16 केस ट्रेस हो चुके हैं। 

इनमें ज्यादातर केस सिविल लाइन, त्रिपड़ी और सिटी राजपुरा के ट्रेस हुए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले समय दौरान इलैक्ट्रॉनिक्स सामान, महिला/जेंट्स गार्मैंट्स व जूतों के शोरूमों में रात के समय कई चोरियों के केस पाए गए। इनमें थाना त्रिपड़ी के एरिया में गोयल इंटरप्राइज, जी.एस. इंटरप्राइज, गुरुकृपा, गर्ग इंटरप्राइज और पैनासोनिक में से एल.ई.डी., लैपटाप, म्यूजिक सिस्टम, ए.सी. आदि के अलावा थाना सिविल लाइन के एरिया में से 22 नंबर फाटक, भूपिन्द्रा रोड, माल रोड पर फाइल मशीन, मोची, उकटेव, रीगल, ब्लैकबेरी, लवाइस और बाटा के शोरूमों व थाना सिटी राजपुरा के एरिया में मोंटीकारलो शोरूम में से रात के समय इन्होंने चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया है। एस.एस.पी. ने बताया कि इसके अलावा इस गिरोह ने शोरूमों में चोरियों के साथ-साथ ए.टी.एम. तोडऩे की वारदातें भी की हैं। हाल ही में 29-30 जनवरी की रात को इन्होंने एक महेन्द्रा ट्रैक्स को गुरदीप कालोनी बैक साइड थापर यूनिवॢसटी से चोरी करके उसी रात डी.सी.डब्ल्यू. पटियाला में स्टेट बैक ऑफ इंडिया के ए.टी.एम. को तोडऩे की कोशिश की थी परन्तु पुलिस आने पर ये मौके से फरार हो गए थे। 

उन्होंने बताया कि इस गिरोह का पीछा करते हुए सी.आई.ए. स्टाफ पटियाला के ए.एस.आई. जोगिन्द्र सिंह और सुखविंदर सिंह पी.आर.टी.सी. वर्कशाप नाभा रोड में मौजूद थे, जहां सूचना मिली कि संदीप कुमार उर्फ संदीप निवासी दर्शन कालोनी अबलोवाल, राज कुमार उर्फ राजू निवासी गोङ्क्षबद नगर मॉडल टाऊन, संदीप कुमार उर्फ देबी निवासी मॉडल टाऊन व सुमित कुमार निवासी गुरदीप कालोनी अबलोवाल को गिरफ्तार करके उनसे मारुति जैन तथा कार में से 2 एल.ई.डी. और 2 मॉटीनर बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि इनका एक और साथी विजय कुमार उर्फ चावल की गिरफ्तारी अभी बाकी है।

एस.एस.पी. डा. एस. भूपति ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों से गहराई के साथ पूछताछ की जा रही है, जिनसे और खुलासे होने के आसार हैं। पूछताछ दौरान यह भी बात सामने आई है कि संजीव कुमार उर्फ संजीव पर पहले भी चोरियों के मुकद्दमें दर्ज हैं। इनमें से कुछ तो कम पढ़े-लिखे हैं परन्तु एक संजीव कुमार उर्फ देबी पंजाबी यूनिवॢसटी से होटल मैनेजमैंट का डिप्लोमा कर रहा है। उन्होंने बताया कि इन्हें पुलिस रिमांड पर लेकर और गहराई के साथ पूछताछ की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!