सफाई सेवकों को दस्ताने, मास्क और साबुन बांटकर की निगम कार्यों की शुरूआत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Jan, 2018 12:54 PM

municipal corporation patiala

शाही शहर पटियाला के नए बने मेयर संजीव शर्मा बिट्टू ने नगर निगम के सफाई सेवकों को दस्ताने, मास्क, गम बूट, रेहडिय़ां और साबुन बांटकर अपने काम की शुरूआत की। शनिवार को नगर निगम दफ्तर में मेयर ने 510 सफाई सेवकों को यह सामान बांटा।

पटियाला(राजेश): शाही शहर पटियाला के नए बने मेयर संजीव शर्मा बिट्टू ने नगर निगम के सफाई सेवकों को दस्ताने, मास्क, गम बूट, रेहडिय़ां और साबुन बांटकर अपने काम की शुरूआत की। शनिवार को नगर निगम दफ्तर में मेयर ने 510 सफाई सेवकों को यह सामान बांटा।

मेयर की तरफ से मास्क के 700 पीस, दस्तानों के 700 पीस, साबुन के 700 पीस, 100 हाथ रेहडिय़ां और गम जूतों के 150 पीस बांटे गए। इस दौरान सफाई सेवकों को संबोधित करते हुए मेयर बिट्टू ने कहा कि सफाई सेवक नगर निगम का अहम अंग हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के अंतर्गत शहर की रैंकिंग को सुधारने में सबसे ज्यादा योगदान सफाई सेवकों का है। 

इसलिए कांग्रेस के नेतृत्व वाला नगर निगम सफाई सेवकों को अधिक से अधिक सहूलियतें मुहैया करवाएगा।  उन्होंने कहा कि सफाई सेवक शहर की स्वच्छता और विकास में अहम योगदान डाल रहे हैं, लिहाजा इन्हें आधुनिक सहूलियतें मुहैया करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि समूचे शहर की गंदगी साफ करने वाले सफाई सेवकों का जीवन स्तर ऊंचा करना नगर निगम का फर्ज है और नगर निगम अपने इस फर्ज को निभाएगा। अकाली-भाजपा सरकार ने 10 साल तक सफाई सेवकों को कोई सहूलियतें नहीं दीं। अब कै. अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार इन सफाई सेवकों को अहम सहूलियतें मुहैया करवाएगी। 
 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!