Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Jan, 2018 05:24 PM
बस्सी पठाना पुलिस द्वारा नजदीकी गांव महमूदपुर की रहने वाली विधवा की शिकायत पर उसके घर में आधी रात को दाखिल होकर उससे छेड़छाड़ करने के आरोप में 1 व्यक्ति पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
बस्सी पठाना (राजकमल): बस्सी पठाना पुलिस द्वारा नजदीकी गांव महमूदपुर की रहने वाली विधवा की शिकायत पर उसके घर में आधी रात को दाखिल होकर उससे छेड़छाड़ करने के आरोप में 1 व्यक्ति पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद सदाव उर्फ काला पुत्र यासिन खान गांव हाजीपुर थाना सरवट गेट तहसील मुजफ्फरनगर यू.पी. के तौर पर हुई है।
शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया कि उक्त आरोपी बीती रात करीब 12.15 बजे उनके घर का गेट खोलकर अंदर दाखिल हो गया। कारण पूछने पर उसने महिला की बाजू पकड़ ली और अश्लील हरकतें करने लगा। इस पर महिला के बेटे ने इसका विरोध किया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकियां देता हुआ फरार हो गया। मामले की जांच सहायक थानेदार जगदीप सिंह कर रहे हैं।