Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Mar, 2018 10:44 AM
राजपुरा-अम्बाला रोड पर अम्बाला की तरफ से आ रहे कार सवार से 60 ग्राम हैरोइन मिलने पर सिटी पुलिस राजपुरा में मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार ए.एस.आई. नरपिंदर पाल ने गश्त दौरान अम्बाला रोड पर मिड वे ढाबे के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान...
राजपुरा(चावला): राजपुरा-अम्बाला रोड पर अम्बाला की तरफ से आ रहे कार सवार से 60 ग्राम हैरोइन मिलने पर सिटी पुलिस राजपुरा में मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार ए.एस.आई. नरपिंदर पाल ने गश्त दौरान अम्बाला रोड पर मिड वे ढाबे के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान अम्बाला की ओर से आ रहे कार सवार को जब शक के आधार पर रोक कार जांच की तो उससे 60 ग्राम हैरोइन बरामद की गई।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ एन.डी. पी.एस. एक्ट 21.61.85 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान डिम्पल आहूजा पुत्र सुरिंदर कुमार निवासी मकान नंबर 1516 गोपाल नगर लुधियाना के तौर पर हुई है।