अकाली दल की हार के बाद सुखबीर बादल ने दिया ये बयान

Edited By Updated: 11 Mar, 2017 10:14 PM

these statements given by sukhbir badal after the defeat of the akali dal

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने चुनाव नतीजों के बाद पंजाब....

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने चुनाव नतीजों के बाद पंजाब के लोगों के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने ट्वीट करते कहा कि वह पंजाब के लोगों के इस फैसले को तहदिल से स्वीकार करते हैं।

इस के बाद सुखबीर बादल ने दूसरा ट्वीट करते जलालाबाद और लांबी के लोगों का धन्यवाद किया, जिनकी वजह से उनको जलालाबाद और लांबी हलके में बड़ी लीड के साथ जीत मिली। बताने योग्य है कि पंजाब विधानसभा चुनाव के शनिवार ऐलान नतीजों में कांग्रेस पार्टी को 77 सीटें मिली हैं, जबकि शिरोमणि अकाली दल और भाजपा गठबंधन को 18 सीटें मिली हैं। इस तरह पिछले 10 सालों से सत्ता पर काबिज शिरोमणि अकाली दल को हार का सामना करना पड़ा है।

दरअसल, सुखबीर बादल के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने लोकसभा मैंबर भगवंत मान को चुनाव मैदान में उतारा था। भगवंत मान की तरफ से कहा जा रहा था कि वह सुखबीर बादल को बड़े मारजन के साथ हरा देंगे, परन्तु इन दावों के उलट सुखबीर बादल ने भगवंत मान को 18,500 वोटों के साथ हरा दिया।

दूसरी तरफ लंबी हलके से भी प्रकाश सिंह बादल को घेरने के लिए कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अमरेंद्र सिंह को उतारा था, वहीं ही आम आदमी पार्टी ने जरनैल सिंह को टिकट दिया था। प्रकाश सिंह बादल ने उन्हें हरा कर अपनी जीत बरकरार रखी। सुखबीर बादल ने उन लोगों का धन्यवाद किया, जिन्होंने उन को वोटों डाल कर जिताया, खास कर हलका लांबी और जलालाबाद के लोगों का।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!