Edited By Updated: 18 May, 2017 08:31 AM
पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि एस.वाई.एल. नहर का निर्माण होने पर पंजाब में आतंकवाद या नक्सलवाद पैदा हो सकता है।
चंडीगढ़/जालन्धर (भुल्लर/ धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि एस.वाई.एल. नहर का निर्माण होने पर पंजाब में आतंकवाद या नक्सलवाद पैदा हो सकता है। ‘सारागढ़ी के युद्ध’ तथा अपने जीवन पर लिखी पुस्तक ‘द पीपुल्स महाराजा’ के आज रात नई दिल्ली में विमोचन के दौरान उन्होंने राज्य के कई मुद्दों पर खुलकर विचार व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि एस.वाई.एल. नहर का निर्माण होने से पंजाब का दक्षिणी हिस्सा बंजर हो जाएगा। पहले भी पंजाब में पानी के मुद्दे पर आतंकवाद पैदा हुआ था और अब इसी मुद्दे पर प्रदेश ङ्क्षहसा का शिकार हो सकता है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस के साथ मतभेदों के चलते उनके मन में कभी भी भाजपा में शामिल होने का ख्याल नहीं आया। बेशक उन्होंने एक समय मतभेदों के चलते नई पार्टी बनाने के बारे में तो सोचा था लेकिन भाजपा में जाने के बारे में नहीं सोचा। कनाडा की सरकार बारे कैप्टन ने फिर दोहराया कि जस्टिन ट्रूडो सरकार में अधिकतर सदस्य खालिस्तानी समर्थक हैं। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि वह उनकी आलोचना नहीं करना चाहते।