तानाशाह बनती जा रही मोदी सरकार : नरेश यादव

Edited By Updated: 04 Nov, 2016 11:32 AM

quran desecration case  main accused says was forced to name aap mla naresh yadav

भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में इससे बड़ी और क्या तानाशाही होगी कि एक राज्य के मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री को खुदकुशी कर चुके पूर्व फौजी के पीड़ित परिवार को मिलते समय जेल में डाल दिया जाए।

संगरूर : भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में इससे बड़ी और क्या तानाशाही होगी कि एक राज्य के मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री को खुदकुशी कर चुके पूर्व फौजी के पीड़ित परिवार को मिलते समय जेल में डाल दिया जाए। 

 

यह बात आज यहां संगरूर कोर्ट में पवित्र कुरान शरीफ व देशद्रोह के मामले में पेशी भुगतने आए दिल्ली से आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव ने कही। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पूर्व फौजी वन रैंक वन पैंशन के मामले को लेकर खुदकुशियां कर रहे हैं पर मोदी सरकार उनके मामलों को हल करने की बजाय तानाशाही रवैया अपना रही है। 

 

वहीं  इस मामले में  नया मोड़ आ गया है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए विजय कुमार के यदि बयान को मानें तो आप विधायक नरेश यादव को बेअदबी कांड में उलझाने का जाल संगरूर पुलिस ने ही बुना था।
 


कुरान शरीफ की बेअदबी मामले में गिरफ्तार किए गए मुख्य अारोपी विजय कुमार ने पंजाब पुलिस के दावे को गलत करार दिया है। मलेरकोटला में पवित्र कुरान शरीफ की हुई बेअदबी के मामले में पुलिस ने विजय कुमार और उसके साथियों को गिरफ्तार किया था। विजय कुमार के बयान पर पुलिस ने दिल्ली से आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव को गिरफ्तार किया था परन्तु अब विजय कुमार ने पंजाब पुलिस पर पूरे मामले में ज्यादतियां करने का अारोप लगाया है।
 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!