Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Sep, 2017 01:34 AM
मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले में शादी के महज 4 महीने बाद एक दुल्हन...
भोपाल: मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले में शादी के महज 4 महीने बाद एक दुल्हन के मां बनने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि शादी से पहले युवती के एक लड़के से अवैध संबंध थे जिसके चलते वह गर्भवती हो गई थी। युवती के उस वक्त नाबालिग होने की वजह से पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।
शादी के चार माह बाद दिया बच्चे को जन्म
दरअसल, अशोक नगर जिला अस्पताल में 18 वर्षीय युवती को डिलीवरी के लिए भर्ती करवाया गया था। अस्पताल के डाक्टरों को पूरा मामला संदिग्ध लग रहा था। इसी दौरान युवती ने एक बच्चे को जन्म दिया जिसकी सूचना अस्पताल की तरफ से कोतवाली पुलिस को दी गई। युवती के महज 18 वर्ष के होने और शादी को सिर्फ 4 महीने होने की वजह से पुलिस ने युवती से पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने उसे पूरी तरह से अपने भरोसे में लिया तो उसने सच बयां कर दिया।
शादी से पहले थे अवैध संबंध
युवती ने बताया कि शादी से पहले उसके यशपाल के साथ संबंध थे। इसी बात का फायदा उठाकर यशपाल ने उसके साथ अवैध संबंध बनाए जिसके चलते