Edited By Updated: 22 Jan, 2016 03:55 PM
सी.एम.सी. में स्वाइन फ्लू से एक 80 वर्षीय महिला की मौत हो गई। उक्त महिला पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थी और लुधियाना की रहने वाली थी।
लुधियाना/चंडीगढ़(सहगल, रमनजीत): सी.एम.सी. में स्वाइन फ्लू से एक 80 वर्षीय महिला की मौत हो गई। उक्त महिला पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थी और लुधियाना की रहने वाली थी।
स्वाइन फ्लू से यह शहर के अस्पतालों में 7वीं मौत है। अब तक 10 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है जबकि 74 संदिग्ध मामले सामने आए हैं।इसके अलावा दयानंद अस्पताल में स्वाइन फ्लू के 2 नए मरीज सामने आए हैं। दोनों महिला मरीजों में एक 38 वर्षीय महिला फरीदकोट तथा दूसरी 33 वर्षीय महिला संगरूर की रहने वाली है।
वहीं तापमान में तेजी से हुई गिरावट के कारण पंजाब में स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पंजाब में नवम्बर से अब तक 66 संदिग्ध केसों की जांच में से 13 में स्वाइन फ्लू पॉजीटिव मिला है। स्वाइन फ्लू के ज्यादातर मरीज लुधियाना और मोहाली के निजी अस्पतालों से रिपोर्ट हो रहे हैं।