शिव सेना नेता को गोली मारी

Edited By Updated: 04 Feb, 2016 12:04 PM

बस्ती जोधेवाल में रात 8.30 बजे शिव सेना पंजाब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित अरोड़ा को गोली मार दी गई। जख्मी हालत में उन्हें सी.एम.सी. अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

लुधियाना : बस्ती जोधेवाल में रात 8.30 बजे शिव सेना पंजाब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित अरोड़ा को गोली मार दी गई। जख्मी हालत में उन्हें सी.एम.सी. अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।  

अरोड़ा पर उस वक्त जानलेवा हमला हुआ जब वह अपनी कार में ऑफिस से घर लौट रहे थे। उस वक्त उनके साथ उनका गनमैन ओम प्रकाश व नौकर मनी भी था। वह बस्ती जोधेवाल चौक के पास सूप पीने के लिए रुके थे। इस दौरान बाइक पर 2 हमलावर आए जिन्होंने ड्राइविंग सीट पर बैठे अमित पर करीब से गोली चलाई जो उनकी गर्दन में लगी। इससे पहले की गनमैन और नौकर कुछ समझ पाते हमलावर मौके से फरार हो गए। 

उधर, इस घटना को लेकर ङ्क्षहदू संगठनों में भारी रोष है। शिव सेना समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज, शिव सेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन, शिव सेना युवा मोर्चा के आर.डी. पुरी व यूथ ऑफ इंडिया के तरुण गोयल का कहना है कि इस घटना के पीछे आतंकवादी संगठनों का हाथ है जोकि पंजाब में ङ्क्षहदू के हितों की रखवाली करने वाले नेताओं को बर्दाश्त नहीं कर रहे। 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!