14 साल की लड़की को पहले प्रेमजाल में फंसाया, फिर मां बनाकर छोड़ा

Edited By Updated: 25 Jul, 2016 01:41 PM

illicit relation

एक 14 वर्षीय लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसा कर एक युवक ने पहले नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर

साहनेवाल/कोहाड़ा: एक 14 वर्षीय लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसा कर एक युवक ने पहले नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। लगभग 2 वर्ष तक उसका शारीरिक शोषण करने के बाद जब उसने एक बच्ची को जन्म दिया तो उसे स्टेशन पर छोड़ कर युवक अपने माता-पिता के साथ भाग गया। लड़की किसी तरह अपने पिता के घर पहुंची और इस बारे उनको जानकारी दी जिसके बाद पीड़ित नाबालिगा के पिता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। 
 
थाना साहनेवाल के तहत पड़ती चौकी कंगनवाल की पुलिस ने युवक व उसके माता-पिता के खिलाफ  संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। चौकी प्रभारी परमदीप सिंह ने बताया कि ढंढारी खुर्द की दशमेश मार्कीट के रहने वाले वेद प्रकाश ने आरोप लगाया कि उनके पड़ोस में रहने वाले संजय कुमार ने उसकी नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उससे शारीरिक संबंध कायम कर लिए। फिर 27 नवंबर 2014 को संजय अपने पिता दया शंकर व माता बिमला के साथ मिलकर उसकी लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले गया। 
 
2 साल तक उसकी लड़की का शारीरिक शोषण करने के बाद जब उसकी लड़की ने करीब 11 माह पहले एक नन्हीं बच्ची को जन्म दिया तो संजय उसे अम्बाला स्टेशन पर छोड़ कर अपने माता-पिता के साथ भाग गया। लड़की अपनी नन्हीं बच्ची के साथ किसी तरह घर पहुंची। चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने नाबालिगा के पिता द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर संजय कुमार, उसके पिता दया शंकर व माता बिमला को नामजद कर जांच शुरू कर दी है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!