लुधियाना में BLAST, 3 बच्चे जिंदा जले

Edited By Updated: 28 Nov, 2015 04:56 PM

पंजाब में लुधियाना के शेरपुर इलाके की एक बस्ती में एक प्रवासी मजदूर के घर में आज गैस सिलैंडर फटने से 3 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया।

लुधियानाः पंजाब में लुधियाना के शेरपुर इलाके की एक बस्ती में एक प्रवासी मजदूर के घर में आज गैस सिलैंडर फटने से 3 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया।   
 
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान नीतू(5) ,कृष्णा(4) और लाडो(2) के रूप में की गई है। घायल काजल(6) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  यह घटना स्थानीय शेरपुर बस्ती में बिहार निवासी रमेश चंद्र के घर में उस समय हुई जब उसकी पत्नी सुनीता ने गैस जला कर इसे खिसकाने का प्रयास किया और इस बीच गैस पाइप सिलैंडर से अलग हो गई जिसने तुरंत आग पकड़ ली। 
 
इससे पहले की परिवार के सदस्य आग बुझाते या अपना बचाव कर पाते, सिलैंडर फट गया और इसकी चपेट में चारों बच्चे आ गए। इनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।  पुलिस ने बताया कि रमेश चंद्र के 5 बच्चे हैं और वह मजदूरी करता है। 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!