Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Jan, 2018 12:37 PM
थाना गुरुहरसहाय के अंतर्गत पड़ते आदर्श नगर में गत दिवस एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिल कर घर की दीवार फांद कर महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की, लेकिन महिला द्वारा शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गए। इस बाबत पुलिस ने महिला के बयान पर...
गुरुहरसहाय (आवला): थाना गुरुहरसहाय के अंतर्गत पड़ते आदर्श नगर में गत दिवस एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिल कर घर की दीवार फांद कर महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की, लेकिन महिला द्वारा शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गए। इस बाबत पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी देते हुए थाना गुरुहरसहाय की सहायक इंस्पैक्टर शिमला रानी ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में पीड़ित महिला निवासी आदर्श नगर गुरुहरसहाय ने बताया कि आरोपी बबला खुल्लर ने गत दिवस अपने साथी सुरिन्द्र कुमार व संजीव कुमार के साथ उसके घर की दीवार फांद कर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की, लेकिन जब उसने शोर मचाया तो आरोपी वहां से फरार हो गए।