Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Nov, 2017 07:53 AM
मलोट रोड ओवरब्रिज के नीचे से खून से लथपथ 1 बुजुर्ग का शव बरामद हुआ है। मृतक के मुंह पर चोट के निशान बने हुए थे। उक्त मौत कत्ल है या हादसा फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। जानकारी के अनुसार थर्मल प्लांट के नजदीक बङ्क्षठडा-मलोट रोड के ओवरब्रिज के नीचे...
बठिंडा (सुखविंद्र): मलोट रोड ओवरब्रिज के नीचे से खून से लथपथ 1 बुजुर्ग का शव बरामद हुआ है। मृतक के मुंह पर चोट के निशान बने हुए थे। उक्त मौत कत्ल है या हादसा फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। जानकारी के अनुसार थर्मल प्लांट के नजदीक बङ्क्षठडा-मलोट रोड के ओवरब्रिज के नीचे एक बुजुर्ग का शव पड़ा हुआ था।
सूचना मिलने पर सहारा लाइफ सेविंग ब्रिगेड के वर्कर मनीकरन शर्मा व सरबजीत सिंह सहित थाना थर्मल पुलिस के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। इंस्पैक्टर संजीव कुमार ने कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जांच अधिकारी ने बताया कि सुबह 8 बजे के लगभग उन्हें सूचना मिली थी कि पुल के नीचे एक बुजुर्ग का शव पड़ा हुआ है। मृतक की जेब में से मिले कागजों के आधार पर मृतक की पहचान पूर्ण सिंह (50) निवासी रायके जिला मुक्तसर साहिब के तौर पर हुई है।
उन्होंने बताया कि बुजुर्ग की मौत के कारणों का पता नहीं लग सका परंतु अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी मौत रेलगाड़ी से टकराने या फिर पुल से गिरने के कारण हो सकती है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।