चॉकलेट खिलाकर नाबालिगा से बनाए शारीरिक संबंध, गर्भवती होने पर खुला राज

Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Nov, 2017 07:52 AM

rape case with the minor girl

पुलिस स्टेशन हाजीपुर में दुष्कर्म के आरोप के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस को दिए बयान में एक नाबालिगा लड़की ने बताया है कि पुष्पिंद्र सिंह पुत्र तजिंद्र सिंह उसे 13 जून 2016 को नमोली भट्ठे पर मिला और ......

हाजीपुर (जोशी): पुलिस स्टेशन हाजीपुर में दुष्कर्म के आरोप के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस को दिए बयान में एक नाबालिगा लड़की ने बताया है कि पुष्पिंद्र सिंह पुत्र तजिंद्र सिंह उसे 13 जून 2016 को नमोली भट्ठे पर मिला और उसने उसे चॉकलेट खाने को दिया जिससे वह बेहोश हो गई जब वह होश में आई तो अपने आपको एक जंगल में पाया। वहां उसे पुष्पिंद्र सिंह ने जान से मारने की धमकी दी तब से लेकर उसने कई स्थानों पर उसे रखा और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

अंत में उसे पुष्पिंद्र सिंह जम्मू ले गया, जहां उसने उसके साथ मारपीट कर उसे वहीं छोड़ दिया। वहां उसने अपने माता-पिता को फोन कर बुलाया जो उसे वापस लेकर आए। उसने बताया कि इस समय वह 6 माह से गर्भवती है। हाजीपुर पुलिस ने इस संबंध में मुकद्दमा नं. 72 अंडर सैक्शन 376 आई.पी.सी. के तहत दर्ज किया है और पुष्पिंद्र सिंह की तलाश शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!