Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Jan, 2018 08:43 AM
एक लड़की को बंदी बनाकर दुष्कर्म करने के आरोप में 2 व्यक्तियों पर थाना भवानीगढ़ में मुकद्दमा दर्ज किया गया है। महिला सहायक थानेदार बलजिन्द्र कौर ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए कि उसका गुरविन्द्र सिंह उर्फ लाडी पुत्र भीम सिंह वासी...
संगरूर (विवेक सिंधवानी, गोयल): एक लड़की को बंदी बनाकर दुष्कर्म करने के आरोप में 2 व्यक्तियों पर थाना भवानीगढ़ में मुकद्दमा दर्ज किया गया है। महिला सहायक थानेदार बलजिन्द्र कौर ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए कि उसका गुरविन्द्र सिंह उर्फ लाडी पुत्र भीम सिंह वासी नागरी, थाना छाजली जिला संगरूर से करीब अढ़ाई वर्ष पहले मेल-मिलाप होने से वे एक दूसरे के दोस्त बन गए।
24 दिसम्बर की रात को गुरविन्द्र सिंह अपने दोस्त विक्की सिंह पुत्र संसार सिंह वासी नागरी के साथ उसे बहलाकर ले गया व बंदी बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 24 दिसम्बर की रात को आरोपी उसे जाखल रेलवे स्टेशन पर छोड़कर चला गया। पुलिस ने उसके बयानों के आधार पर उक्त आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।