Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Jan, 2018 10:58 AM
सिविल अस्पताल कॉम्पलैक्स में कोई कलियुगी मनुष्य एक 35/36 वर्षीय गर्भवती को छोड़ कर चला गया, जिससे इंसानियत भी शर्मसार हो गई है। यह महिला ठीक ढंग से अपना नाम और पता बताने में असमर्थ है। कभी रानी तो कभी कोई अन्य नाम बोलती है जबकि उसकी दाईं बाजू पर...
नाभा (जैन): सिविल अस्पताल कॉम्पलैक्स में कोई कलियुगी मनुष्य एक 35/36 वर्षीय गर्भवती को छोड़ कर चला गया, जिससे इंसानियत भी शर्मसार हो गई है। यह महिला ठीक ढंग से अपना नाम और पता बताने में असमर्थ है। कभी रानी तो कभी कोई अन्य नाम बोलती है जबकि उसकी दाईं बाजू पर रेनू देवी नाम लिखा (गोदा) हुआ है। स्टाफ नर्सों और अन्य कर्मचारियों के अलावा मरीजों के वारिसों ने भी उसके साथ बातचीत करके नाम पूछने का प्रयत्न किया परन्तु उसने स्पष्ट जवाब देने की बजाय कहा कि वह बनारस की रहने वाली है। उसका पति छोड़ गया, फिर कहा कि उसे कोई आटो वाला छोड़ गया है।
अस्पताल की एस.एम.ओ. के अनुसार महिला 8 माह की गर्भवती है। कोतवाली पुलिस इंचार्ज करनैल सिंह ने बताया कि गहराई के साथ पड़ताल की जा रही है परन्तु अभी तक यह पता नहीं लगा कि इस महिला को कौन अस्पताल में छोड़ गया है। जांच के बाद जो भी सामने आएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने सिविल अस्पताल और स्त्री अस्पताल के खराब प्रबंधों की पोल खोल दी है। यदि सी.सी.टी.वी. कैमरे इस वार्ड या बाहरी क्षेत्र में लगे होते तो सारी वास्तविकता सामने आ जाती, मगर प्रबंधक तो अपनी कमजोरियों को छिपाकर सेहत विभाग और सरकार को बदनाम करने में विशेषज्ञ हैं।