Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Nov, 2017 11:10 AM
फिरोजपुर के थाना आरिफ के पुलिस ने ए.एस.आई. भूपिंद्र सिंह के नेतृत्व में 102 ग्राम हैरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ थाना सदर फिरोजपुर में मुकद्दमा दर्ज किया है।
फिरोजपुर(कुमार): फिरोजपुर के थाना आरिफ के पुलिस ने ए.एस.आई. भूपिंद्र सिंह के नेतृत्व में 102 ग्राम हैरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ थाना सदर फिरोजपुर में मुकद्दमा दर्ज किया है।
एस.एच.ओ. मोहित धवन ने बताया कि गांव आरिफ के एरिया में ए.एस.आई. भूपिन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने मोटरसाइकिल पर आते एक संदिग्ध व्यक्ति को काबू करके जब उसकी तलाशी ली तो उससे 102 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पूछताछ करने पर पकड़े गए व्यक्ति ने पुलिस को अपना नाम कारज सिंह पुत्र साधा सिंह बताया। पकड़ी गई हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 50 लाख रुपए है।
वहीं जलालाबाद की थाना सिटी पुलिस ने बाह्मणीवाला रोड पर नाकेबंदी दौरान एक व्यक्ति को 100 ग्राम हैरोइन समेत काबू किया है। पकड़ी गई हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 50 लाख रुपए है। पुलिस ने आरोपी सुखदेव सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी ईसा पंजग्राईं के विरुध मामला दर्ज किया है। पूछताछ के बाद आरोपी ने बताया कि यह हैरोइन वह जीरा निवासी सोनू से लाया था। एस.एच.ओ. ने बताया कि उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।