Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Jan, 2018 12:32 PM
जिला पुलिस ने पुलिस प्रमुख के दिशा-निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 2 लोगों को गिरफ्तार करके उनसे 30 ग्राम हैरोइन बरामद की है। इस बाबत पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट तहत थाना सदर फिरोजपुर एवं थाना छावनी फिरोजपुर में...
फिरोजपुर (कुमार, भारद्वाज): जिला पुलिस ने पुलिस प्रमुख के दिशा-निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 2 लोगों को गिरफ्तार करके उनसे 30 ग्राम हैरोइन बरामद की है। इस बाबत पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट तहत थाना सदर फिरोजपुर एवं थाना छावनी फिरोजपुर में मामले दर्ज किए हैं।
जानकारी के अनुसार थाना आरफके के सहायक इंस्पैक्टर मेजर सिंह ने क्षेत्र में गश्त के दौरान आरोपी नायब सिंह को गिरफ्तार करके उससे 20 ग्राम हैरोइन बरामद की है। इसी तरह एक अन्य मामले में थाना सी.आई.ए. स्टाफ फिरोजपुर के सहायक इंस्पैक्टर ओम प्रकाश ने पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान बिजली बोर्ड कार्यालय चुंगी नंबर 7 के नजदीक से आरोपी नसीब सिंह को गिरफ्तार करके उससे 10 ग्राम हैरोइन बरामद की है।