Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Nov, 2017 12:50 PM
एस.पी. (जांच) दलजीत सिंह राणा ने बताया कि खमाणों पुलिस ने 22 किलो भुक्की और 200 गोलियां लोमोटिल सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी फरार हो गया।
फतेहगढ़ साहिब (सुरेश/बख्शी/जज्जी) : एस.पी. (जांच) दलजीत सिंह राणा ने बताया कि खमाणों पुलिस ने 22 किलो भुक्की और 200 गोलियां लोमोटिल सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी फरार हो गया।एस.पी. राणा ने बताया कि ए.एस.आई. कुलविन्द्र सिंह इंचार्ज पुलिस चौकी संघोल ने पुलिस पार्टी सहित गांव ऊंचा जटाना के नजदीक नाका लगाया हुआ था तो एक ट्रक पर रजिन्द्र सिंह पुत्र तेजा सिंह निवासी ऊंचा जटाना और सुरमुख सिंह पुत्र बावा सिंह निवासी मनैला थाना खमाणों आ रहे थे।
पुलिस ने उनको रुकने का इशारा किया तो सुरमुख सिंह मौके से फरार हो गया। रजिन्द्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार करके जब ट्रक की तलाशी ली तो ट्रक में से 22 किलो भुक्की बरामद हुई। रजिन्द्र सिंह के विरुद्ध पुलिस थाना खमाणों में केस दर्ज किया गया है। एस.पी. राणा ने बताया कि इसी तरह फतेहगढ़ साहिब थाने के सहायक थानेदार निशान सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब महादियां रोड पर गश्त दौरान शक के आधार पर सुरिन्द्र सिंह पुत्र हजूरा सिंह निवासी अत्तेवाली जिला फतेहगढ़ साहिब को रोका तो उसकी तलाशी दौरान उससे 200 गोलियां लोमोटिल बरामद हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना फतेहगढ़ साहिब में केस दर्ज किया गया है।