Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Nov, 2017 08:27 AM
गर्म पानी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले घरों में लगे गैस गीजर दिनों-दिन खतरनाक साबित हो रहे हैं। जिले में गत दिवस एक नौजवान की गैस गीजर में से गैस लीक होने के चलते हुई मौत का दर्द अभी ठंडा भी नहीं हुआ था ...
मोगा (ग्रोवर): गर्म पानी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले घरों में लगे गैस गीजर दिनों-दिन खतरनाक साबित हो रहे हैं। जिले में गत दिवस एक नौजवान की गैस गीजर में से गैस लीक होने के चलते हुई मौत का दर्द अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि स्थानीय शहर की गोबिंदगढ़ बस्ती में एक नौजवान की गैस गीजर से गैस लीक होने के कारण मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक तकरीबन 27 वर्षीय गुरविन्द्र सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह अपने घर में बने बाथरूम में नहा रहा था। काफी देर तक जब बाहर न आया तो पारिवारिक सदस्यों ने दरवाजा खोलकर देखा कि गुरविन्द्र सिंह फर्श पर गिरा पड़ा था। परिजनों द्वारा उसको एक निजी अस्पताल में ले जाया गया लेकिन गुरविन्द्र जिंदगी से हार गया। गुरविन्द्र सिंह शादीशुदा तथा एक बच्चे का बाप भी था।